अधिदेश

अधिदेश

  • जीवविज्ञानी प्रक्रियाओं में निहित आण्विक यांत्रिकियों की समझ के लिए मौलिक पादप आण्विक जीवविज्ञान संबंधी अनुसंधान करना
  • फसल सुधार के लिए जैवप्रौद्योगिकी तथा आनुवंशिक अभियांत्रिकी की युक्तियां व तकनीकें खोजने की क्षमताओं को विकसित करना
  • प्राप्‍त किए गए ज्ञान और विकसित प्रौद्योगिकियों का कृषि विकास को आगे बढ़ाने में उपयोग करना
  • पादप आण्विक जीवविज्ञान व जैवप्रौद्योगिकी अनुसंधान के लिए राष्‍ट्रीय अग्रणी केन्‍द्र के रूप में कार्य करना
  • पादप जैवप्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव शक्ति तैयार करना

दृष्टि

आधुनिक पादप जैव प्रौद्योगिकी के उपकरणों और तकनीकों के विकास और तैनाती के माध्यम से देश की स्थायी खाद्य, पोषण, पारिस्थितिक और आजीविका सुरक्षा में योगदान करना।

उद्देश्य

पारिस्थितिकी और पर्यावरण के अनुरूप जीनोमिक, जैव सूचनात्मक और प्रशिक्षित मानव संसाधनों का उत्पादन और उपयोग करके फसल उत्पादकता और गुणवत्ता को बढ़ाना और बनाए रखना।